अनुराग पाण्डेय/ मो० सलीम
वाराणसी। थाना रोहनियाँ पुलिस की शराब माफियाओं के खिलाफ चल रही जंग आज दुसरे दिन भी जारी रही। कल जहा आखरी चौकी इंचार्ज सतोष तिवारी को सफलता हाथ लगी थी और उन्होंने लाखो की शराब को पकड़ा था। वही आज दुसरे दिन रोहनिया थाना प्रभारी के साथ अनुभवी एसआई जमीलुद्दीन को सफलता हाथ लगी जब उन्होंने आज वाहन चेकिंग के दरमियान लाखो की शराब पकड़ी।
पकड़ी गई डीसीएम में 104 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब व फर्जी कूटरचित नम्बर प्लेट पुलिस को प्राप्त हुआ। गिरफ्तारी दो नफर अभियुक्त अन्तर्गत धारा 419, 420, 467, 468, 307 IPC व 60/63 व 72 आबकारी अधि0 में कार्यवाही की गई है। गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम रविन्द्र, जिला रोहतक हरियाणा और नीरज, जनपद रोहतक हरियाणा है। पुलिस प्रकरण में अग्रिम विधिक कार्यवाही कर रही है।
रोहनिया पुलिस को दूसरी सफलता आज फिर हाथ लगी जब सारा इलाका सो रहा था और पुलिस मेहनत कर रही थी। यानी सुबह होने का इंतज़ार कर रही थी, सुबह लगभग 4 बजे के करीब आज प्रभारी निरीक्षक विमल कुमार मिश्र, अपने सबसे अनुभवी एसआई जमीलुद्दीन खान, युवा एसआई विनोद कुमार विश्वकर्मा मय हमराह शांति व्ययस्था ड्यूटी में मामूर थे तभी मुखबिर खास की सुचना पर एक 10 टयरा ट्रक D-RJ-11GA-3132 हरिहरपुर मोड़ पर पकड़ लिया गया। पकड़े गए व्यक्ति का नाम बहादुर सिंह, उदयपुर राजस्थान है। ट्रक से कुल 440 शराब की बोतले सभी वजन 180 एमएल बरामद हुई है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…