फारुख हुसैन
लखीमपुर खीरी। लखीमपुर खीरी जिले में 3 छात्राओं के संदिग्ध परिस्तिथि में गायब होंने की खबर सुनते ही इलाके में हडकंप मच गया। विद्यालय पड़ने गयी 3 किशोरियां गायब हो गयी। किशोरियों के गायब होने की जानकारी मिलने पर परिजनों ने स्थानीय कोतवाली में तत्काल इसकी जानकारी दी। जानकारी मिलते ही पुलिस किशोरियों की तलाश में जुट गई है
उधर मामले का संज्ञान एसपी ने ले लिया है। जिसके बाद एसपी विजय ढुल के निर्देश पर निघासन क्षेत्रधिकारी के नेतृत्व में पुलिस को 4 टीमों का गठन किया गया और तीनों छात्राओं की तलाश की जा रही है। तीनों छात्राओं को जल्द से जल्द तलाश करने के लिए पुलिस ने तीनों छात्राओं की फोटो जारी करने के साथ उचित इनाम की घोषणा भी की है। लापता हुए छात्राओं का नाम शांति वर्मा, रूही गुप्ता और काजल यादव है। वहीं पुलिस की टीमें आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज, ह्यूमन सोर्सेस और सरविलास की सहायता से तीनों छात्राओं तलाश की जा रही है। पुलिस ने विद्यालय के पास से ही एक छात्रा की साइकिल बरामद की है और क्षेत्र के ही एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है ।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…