शाहीन बनारसी
वाराणसी। चोरी की घटना की सुचना मिलने के महज़ 24 घंटे के अन्दर चोरी गये माल सहित 2 चोरो को मंडुआडीह थानाध्यक्ष राजीव सिंह द्वारा गिरफ्तार करने की बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पकडे गये दोनों अभियुक्तों के पास से चोरी गयी एक एलईडी टीवी और 2 इन्वर्टर बैटरी बरामद हुई है। गिरफ्तार अभियुक्तों में जौनपुर निवासी समीरदास और मंडुआडीह निवासी संतोष पटेल है।
सुचना पर विश्वास करके रात्रि गश्त कर रहे थानाध्यक्ष मंडुआडीह राजीव सिंह अपने साथ मामले के विवेचक विनोद पटेल को लेकर मुखबीर द्वारा बताये गये स्थान पर पहुंचे। पुलिस को देख वहां पहले से खड़े दोनों व्यक्ति हडबडा गये और भागने की कोशिश करने लगे। मगर मुस्तैद पुलिस ने दौड़ा कर दोनों को धर दबोचा। पकडे गये अभियुक्तों के कब्ज़े से 2 इन्वर्टर बैटरी और एक एलईडी टीवी बरामद हुई। दोनों अभियुक्तों ने अपना नाम समीरदास निवासी जौनपुर और मंडुआडीह निवासी संतोष पटेल बताया। पुलिस मामले में अग्रिम विधिक कार्यवाही कर रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…