ए जावेद
वाराणसी। वाराणसी पुलिस कमिश्नर सतीश गणेश ने अपने युवा दरोगाओ पर विश्वास जताते हुवे कई को थानेदारी दिया है। अपने मृदु भाषा के कारण मशहूर चितईपुर चौकी इंचार्ज अर्जुन सिंह को सारनाथ, तो तेज़ तर्रार रिजवान बेग को चितईपुर थाने की ज़िम्मेदारी सौपी गई है। युवाओं में विश्वास दिखाते हुवे पुलिस कमिश्नर ने लक्सा पर मिथिलेश यादव और दशाश्वमेघ पर आशीष मिश्रा की नियुक्ति बतौर थानेदार किया है।
वाराणसी के तेज़ तर्रार और क्राइम एक्सपर्ट दरोगाओ में गिने जाने वाले उप निरीक्षक मिर्जा रिजवान बेग को चितईपुर थानेदार, मिथिलेश यादव को लक्सा थानाध्यक्ष और दशाश्वमेध थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह को कैंट थाने की कमान सौंपी गई। जबकि पुलिस की किरकिरी कराने वाले सारनाथ थानाध्यक्ष नागेश सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया। वहीं मंडुवाडीह थानाध्यक्ष परशुराम त्रिपाठी को गैर इकाई स्थानांतरण पर कार्यमुक्त किया गया। उप निरीक्षक रमेश को प्रभारी विशेष जांच प्रकोष्ठ और आदमपुर थानाध्यक्ष सिद्धार्थ मिश्रा को वाचक पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट बनाया गया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…