तारिक़ खान
प्रयागराज। महामंडलेश्वर की उपाधि देने को लेकर अक्सर चर्चा और विवादों में रहने वाले पंच दशनाम जूना अखाड़ा एक बार फिर चर्चा में है। इस बार दशनाम जुना अखाड़े में बहुविवादित, 100 से अधिक आपराधिक मुक़दमे में आरोपी गाजियाबाद के डासना देवी मंदिर के विवादित पुजारी यति नरसिंहानंद को महामंडलेश्वर बनाया है। नरसिंहानंद पर अलग-अलग मामलों में यूपी में 100 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। जूना अखाड़े का कहना है कि चूंकि नरसिंहानंद कट्टरपंथी समुदाय के निशाने पर रहे हैं, ऐसे में उनको संरक्षण प्रदान करने के लिए यह जिम्मेदारी दी गई है।
गाजियाबाद में डासना देवी मंदिर के पुजारी के तौर पर एक समुदाय विशेष की धार्मिक भावनाएं आहत करने और भड़काऊ टिप्पणियों को लेकर उन पर सौ से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। अब तीन दिन पहले ही हरिद्वार में गंगा के तट पर पट्टाभिषेक के बाद उन्हें जूना अखाड़े का महामंडलेश्वर बना दिया गया है। ऐसे में यति नरसिंहानंद को महामंडलेश्वर बनाए जाने का फैसला लोगों के लिए चौंकाने वाला है। कहा जा रहा है कि यति जूना अखाड़े के महंत नारायण गिरि के संपर्क में रहे हैं।
ऐसे में यति के आग्रह पर ही अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के महामंत्री और जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक महंत हरि गिरि ने उन्हें हाल में ही संन्यास की दीक्षा दी थी। संन्यास दीक्षा के बाद वह नरसिंहानंद गिरि हो गए और हरिद्वार में ही उनका पट्टाभिषेक कर दिया गया। बीते अगस्त महीने में यति नरसिंहानंद का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह भाजपा की महिला नेताओं के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करते दिखे थे। सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो को लेकर भी भी वह विवादों में रहे हैं। इसी तरह बीते मार्च महीने में गाजियाबाद के जिस मंदिर में पानी पीने के लिए 14 साल के मुस्लिम परिवार के किशोर की बेरहमी से पिटाई करने का मामला सामने आया था, उस मंदिर के पुजारी नरसिंहानंद ही थे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…