उमेश गुप्ता
बिल्थरा रोड(बलिया)। मुख्य विकास अधिकारी के निर्देश पर जी एम ए एम इंटर कॉलेज बिल्थरारोड में एक भव्य समारोह का आयोजन हुआ। जिसमें छात्र छात्राओं को संवैधानिक अधिकार और दायित्व, मेरा वोट मेरा अधिकार पर चर्चा की गई। समारोह में कार्यकारी प्रधानाचार्य इमरान हसन खान ने कहा कि हम किसी जाति धर्म या सम्प्रदाय के हो हमे वोट के अधिकार से कोई वंचित नही सकता क्यों कि इसका हमे संवैधानिक अधिकार प्राप्त है और इस अधिकार को इस्तेमाल करने में कही कोई बाधा आती है तो हमारी सरकार हमारी हिफाज़त करेगी।
कालेज मे छात्र छात्राओं का एक साक्षरता क्लब भी बनाया गया जो घरों अपने अभिभावकों को वोट के प्रति जागरूक करेंगी। इस क्लब में निधि गुप्ता, मारिया इमरान, ज़िकरा खातून, निशा बरनवाल, ज़ैनब इक़बाल,साक्षी मद्धेशिया, फ़ैसल आदि को सम्मिलित किया गया। समारोह में छात्र छात्राओं ने अपने अपने विचार व्यक्त किये।
इस समारोह में कालेज के सभी स्टाफ के साथ मुहम्मद मुबीन,आमिर शमशाद ,सुहैल उस्मानी अजीत सिंह आदि सम्मिलित रहे। अंत मे प्रतिभागियों को प्रधानाचार्य इमरान हसन खान ने पुरस्कार से नवाजा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…