Crime

श्राद्ध भोज में हुआ तमंचे पर डिस्को, देखे वायरल वीडियो

प्रमोद कुमार

बलिया। बेल्थरा रोड उभांव थाना क्षेत्र के तुर्तीपार ग्राम सभा में श्राद्ध भोज के कार्यक्रम में तमंचे पर डिस्को करते हुए युवकों का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने पर हरकत में आई उभांव पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर सम्बंधित धाराओं में कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया।

वायरल विडिओ चार दिन पुरानी है। जिसमें डांस करते युवक आकाश यादव और अरविंद गौंड दिखाई दे रहे हैं। गांव के कुछ लोग ने युवकों को पकड़ कर खिंच भी रहे हैं लेकिन अपने धुन में युवक तमंचा लहरा कर डांस करना बंद नहीं करते हैं जिससे किसी क्षुब्ध ग्रामीण ने पुलिस को सूचना दिया।

इस सम्बन्ध में जब स्थानीय सूत्रों से पता किया गया तो गांव के ही एक निवासी नाम ना उजागर करने के शर्त पर बताया की तुर्तीपार निवासी स्वर्गीय हरदेव राम का श्राद्ध भोज का कार्यक्रम था, जिसमें बार बलाओं के नाच के कार्यक्रम का भी आयोजन था। इस आयोजन में गांव के ही दो युवक आकाश यादव और अरविंद गौंड हाथ में तमंचा लेकर डांस करने लगे।

विडिओ में साफ देखा जा सकता है कि एक युवक पहले खुद स्टेज के नीचे खड़ा हो कर डांस कर रहा है फिर वीडियो में एक और युवक आता है और आकर स्टेज पर डांस कर रही बार बाला को तमंचा पकड़ा देता है। हद तो तब हो गई जब एक युवक खुद स्टेज पर चढ़कर तमंचा लेकर डांस करने लग जाता है। बताते चले कि दोनों युवको को उभांव पुलिस ने गिरफ्तार कर, सम्बंधित धाराओं में कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts