प्रमोद कुमार
बेल्थरा रोड (बलिया) स्थानीय तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा ससनाबहादुरपुर के ग्राम प्रधान बलदेव यादव ने अपने ही ग्राम सभा में काली मंदिर व खेल कि जमीन पर हुए अवैध कब्जा को खाली कराने के लिए मुख्य तहसील दिवस व मुख्यमंत्री पोटल पर शिकायत किये थे। जिसको राजस्व विभाग ने संज्ञान लेते हुए। मंगलवार के दिन लेखपाल महातम राम व अलोक पाण्डेय व रामशीष राम ने काली मंदिर व खेल के मैदान की जमीन का पैमाइश करने के लिए पहुंचे।
इस बात कि सूचना ग्रामीणो में आग की तरह फैल गई वही ग्रामीण लोगों ने हुए काली मंदिर व खेल कि जमीन पर अवैध कब्जा को देखने के लिए सैकड़ो की संख्या में पहुंच गए वही लेखपालों ने ग्रामीण लोगों के सहयोग से काली मंदिर व खेल कि जमीन पैमाइश करने के बाद बताया कि काली मंदिर के जमीन पर तीन पक्का निर्माण हुआ है। वही खेल कि जमीन पर भी अवैध कब्जा देखने को मिल रहा है। जिसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारीयो को दे दिया जायेगा। वही स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर मंदिर व खेल कि जमीन पर पक्का निर्माण किया गया है। वह सही नहीं है।
इस अवसर पर प्रधानप्रतिनिधि रमाशंकर यादव उर्फ बाउल यादव, मिठ्ठू सिंह, राजन मद्देशिया, शैलेश कुशवाहा, अमरनाथ सिंह उर्फ बबलू, सुनील, जयकरण, गोलू गुप्ता, धनजी तुरहा, जितेंद्र मद्देशिया, आदि सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…