मुकेश यादव संग शाहीन बनारसी
मऊ। सुभासपा के 19वें स्थापना दिवस पर आज ओमप्रकश राजभर ने सपा मुखिया अखिलेश यादव के साथ मंच सांझा करते हुए कहा कि हमारे साथ मंच पर उत्तर प्रदेश के आगामी मुख्यमंत्री है। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-34, ग्राम हलधरपुर के एक मैदान में आयोजित इस जनसभा में भारी मजमा जूटा था। आज यह मैदान अखिलेश यादव और ओमप्रकाश राजभर की दोस्ती का गवाह बना।
अखिलेश यादव ने सुभासपा के 19वें स्थापना दिवस समारोह के मौके पर मंच से जनता को संबोधित किया और कहा कि पूरे मैदान में चारो तरफ पीला और हरा रंग (झंडा) दिख रहा है। यह देख दिल्ली और लखनऊ में बैठे लोग लाल पीला हो रहे होंगे। यह ओम प्रकाश राजभर अच्छी तरह से जान रहे हैं कि जिस तरह से बंगाल में खेल हुआ है उसी तरह प्रदेश में भी खेला होगा। प्रदेश में अब जो गठबंधन हुआ है उससे भाजपा का सफाया होगा। भाजपा ने जो सपने दिखाए, झूठ बोलकर जनता को बरगलाया। अब झूठ बोलने वालों की कोई साजिश दलित और पिछड़े वर्ग वालों पर सफल नहीं होगा। कोरोना संक्रमण काल में गरीबों को अनाथ छोड़ दिया गया। अब मेडिकल कालेज खोले गए। उद्घाटन कर दिया गया। पर्दा हटा तो अंदर कुछ भी मौजूद नहीं। अब लखनऊ वाले दिल्ली वालों के लिए और दिल्ली वाले प्रदेश के लिए झूठ बोल रहे हैं।
मऊ में जनसभा को संबोधित करते हुए ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि मैं अगले मुख्यमंत्री को लेकर आया हूं। सरकार बनते ही गरीबों का बिजली बिल माफ होगा। दुनिया के सबसे बडे झूठे पीएम नरेन्द्र मोदी और उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ हैं। अब उत्तर प्रदेश से योगी की विदाई तय है। हर तरफ महंगाई बढ़ी है। पश्चिम बंगाल के बाद अब उत्तर प्रदेश में खेला होगा। प्रदेश सरकार को घेरते हुए कहा कि ‘योगी जी सुन लीजिए, मैं सत्ता पर बैठाना जानता हूं तो उतारना भी जानता हूं।’ सरकारी कर्मचारियों की समस्या को उठाते हुए कहा कि प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों संग वेतन की विसंगतियों को दूर करना है और पुलिस कर्मियों की ड्यूटी को आठ घंटे करने के साथ सप्ताह में एक दिन का अवकाश भी दिया जाएगा। भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि कल के बाद भाजपा अफवाह उड़ाना शुरू कर देगी कि ओम प्रकाश राजभर 500 या एक हजार करोड़ लेकर बिक गया। लेकिन इस पर विश्वास करने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि अब हमारी पार्टी सुभासपा ने तय कर लिया है कि उत्तर प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ही होंगे। कहा कि इस समय हिन्दू नहीं देश, संविधान, सरकारी संपत्ति खतरे में है। हम अखिलेश यादव के साथ सरकार बनाकर इसे बचाएंगे। पीएम नरेन्द्र मोदी कहते थे कि देश बिकने नही दूंगा और इसे धीरे-धीरे इसे बेच रहे हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…