शाहीन बनारसी संग ए0 जावेद
वाराणसी। वाराणसी के दशाश्वमेघ और चौक थाना क्षेत्र के दुकानदार अक्सर इस बात की दबी जबान में शिकायत करते है कि पुलिस के नाम पर नई सड़क कपडा मार्किट का एक दूकानदार उनसे अवैध वसूली किया करता है। इस सम्बन्ध में अभी दो दिनों पूर्व ही स्थानीय एक दुकानदार ने हमसे बात करते हुए बताया था कि कपडा मार्किट का एक दुकानदार जिसका नाम डब्लू उर्फ़ डी0एम0 साहब है, के द्वारा अपने साथी हिस्ट्रीशीटर मुन्ना धोबी के साथ मिलकर मेरी दूकान को ज़बरदस्ती खाली करवाने का प्रयास किया जा रहा है और खाली न करने के एवज में इंस्पेक्टर और एसीपी दशाश्वमेघ के नाम पर पैसे की मांग कर रहा है। जिस सम्बन्ध में हमने समाचार भी प्रकाशित किया था।
उन्होंने कहा कि ऐसे लोगो को बेनकाब करना आम जनता की ज़िम्मेदारी भी बनती है। आम जनता को इन लोगो के द्वारा की जा रही ऐसी हरकतों की जानकारी पुलिस को देनी चाहिए। हम जनता से एक बार फिर आप के माध्यम से अपील करते है कि किसी को भी कोई भी अवैध रूप से पैसा न दे। वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस आप की सेवा में और आपकी सुरक्षा में हमेशा तत्पर है। उन्होंने कहा कि यदि कोई शिकायतकर्ता इस अवैध वसूली की शिकायत करता है तो हम जांच कर कड़ी से कड़ी कार्यवाही ऐसे लोगो के खिलाफ करेंगे, जो पुलिस को बदनाम कर रहे है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…