तारिक खान
लखनऊ। आज प्रदेश मुख्यालय पर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने एक पत्रकार वार्ता में जमकर सत्ता पक्ष भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने भाजपा पर हमलावर होते हुवे कहा कि प्रदेश में कानून का राज नही बल्कि जंगल राज चल रहा है। यहाँ हत्यारोपी मंत्री पुत्र को समन नही बल्कि गुलदस्ता भेजा जाता है। सरकार दोषियों को बचाने में लगी है।
उन्होंने कहा कि जिन भी परिवार से मैं मिला सबने कहा कि दोषी को सज़ा मिले। यूपी में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। सरकार न्याय में भेदभाव कर रही है। अन्नदाताओं के लिए सरकार क्या कर रही है। यूपी में भाजपा का सफाया होगा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सरकार पर हमला बोला है। अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी में जंगलराज है। ये सरकार लगातार भेदभाव कर रही है। यूपी में समन नहीं सम्मान दिया जा रहा है। देश का कानून रौंदा जा रहा है। टायर तले कानून कुचला जा रहा है। दोषियों को सजा मिलनी चाहिए। अखिलेश ने कहा कि आशीष को समन नहीं गुलदस्ता भेजा गया। अखिलेश ने कहा कि यूपी में हिरासत में सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…