Politics

30 घंटे से बिना ऍफ़आईआर के रखा गया है मुझको हिरासत में, बिना पीड़ित किसानो से मिले वापस नही जाऊँगी – प्रियंका गांधी

आदिल अहमद/ शाहीन बनारसी

डेस्क। लखीमपुर खीरी काण्ड की जानकारी आते ही सबसे पहले लखीमपुर जाने की कोशिश करने वाली कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पिछले 30 घंटो से हिरासत में है। उन्हें सीतापुर में हाउस अरेस्ट किया गया है। इसके पहले वायरल हुवे वीडियोज़ इस बात की गवाही देते है कि किस प्रकार से इस बार प्रियंका गांधी मुखर होकर सडको पर उतरी है और लखीमपुर पहुचने का पूरा प्रयास किया। प्रयास भी ऐसा कि प्रशासन के पसीने छुट गए। इस बार प्रियंका गांधी के वायरल होते वीडियो में उनके अन्दर कांग्रेसीजनों को इंद्रा गाँधी दिखाई पड़ी। पुलिस से जूझना, उनको जमकर नियमो पर कायल करवाती दिखाई देती है।

बहरहाल, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को पुलिस हिरासत में 30 घंटे से ज्यादा का समय हो गया है। प्रियंका गांधी की रिहाई के लिए सीतापुर में पीएसी गेस्ट हाउस के बाहर कांग्रेस समर्थकों का विरोध जारी है। वहीं, प्रियंका गांधी ने भी ट्वीट कर सरकार पर निशाना साधा है। प्रियंका गांधी ने लिखा कि-नरेंद्र मोदी जी, आपकी सरकार ने बगैर किसी आदेश और एफआईआर के मुझे पिछले 28 घंटे से हिरासत में रखा है। वहीं, प्रियंका गांधी ने सवाल करते हुए पूछा कि अन्नदाता को कुचल देने वाले अब तक गिरफ्तार नहीं हुए क्यों?

आपको बता दें कि रविवार को तड़के प्रियंका गांधी को सीतापुर पुलिस ने हिरासत में लिया था। उसके बाद से अब तक प्रियंका गांधी पुलिस की हिरासत में ही हैं। उन्हें अभी तक रिहा नहीं किया गया है। उनकी रिहाई के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता सीतापुर में पीएसी गेस्ट हाउस के गेट पर प्रदर्शन कर रहे हैं। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि 30 घंटे से अधिक हिरासत में रखी गई प्रियंका गांधी के कमरे के ऊपर यूपी पुलिस का ड्रोन कैमरा है। सच्चाई ये है कि हमें पता भी नहीं कि ये ड्रोन है किसका? यहां खड़े अधिकारी और पुलिस कह रहे हैं। उन्हें कोई संज्ञान नहीं। डरी हुई भाजपा सरकार काम देखिए। प्रियंका गांधी को जिस कमरे में हिरासत में रखा गया है, उसके बाहर ड्रोन कैमरे से सरकार निगरानी कर रही है। भाजपा सरकार का किसानों की आवाज को कुचलने की कोशिश जारी। वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी प्रियंका गांधी को हिरासत में रखने के मामले में ट्विट किया। उन्होंने लिखा कि जिसे हिरासत में रखा है, वो डरती नहीं है, सच्ची कांग्रेसी है, हार नहीं मानेगी! सत्याग्रह रुकेगा नहीं।

वहीं, इससे पहले सीतापुर के गेस्ट हाउस में अरेस्ट कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने पुलिस प्रशासन से दो टूक कहा है कि वह पीड़ित किसान परिवारों से बिना मिले यहां से नहीं जाएंगी। कानून के शासन में इस तरह से नहीं रोका जा सकता। प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि लखीमपुर में राजनीतिक तनाव के लिए केंद्रीय गृह राज्य मंत्री और उनका बेटा जिम्मेदार है। भाजपा सरकार उन्हें क्यों बचा रही है? सरकार को हमें हिरासत में लेने के बजाय दोषी भाजपा नेताओं पर कार्रवाई करने में फुर्ती दिखानी चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसानों को कुचलने की राजनीति कर रही है। किसानों को खत्म करने की राजनीति कर रही है। लखीमपुर की घटना बताती है कि भाजपा सरकार किसानों पर अत्याचार की किस हद तक जा सकती है। लेकिन, हम किसानों की आवाज को दबने नहीं देंगे। भाजपा सरकार के किसान विरोधी मंसूबे कामयाब नहीं होने देंगे। प्रियंका के साथ ही कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, सांसद दीपेंद्र हुड्डा, विधान परिषद में कांग्रेस विधायक दल के नेता दीपक सिंह और अमरनाथ अग्रवाल भी गिरफ्तार किए गए हैं।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने देर रात अमर उजाला को बताया कि हमारी पार्टी की नेता प्रियंका गांधी समेत पूरी टीम लखीमपुर खीरी पीड़ित परिवारों से मिलने जाना चाहती हैं। अब यह पुलिस और प्रशासन की जिम्मेदारी है कि वो किस तरह से हमें मिलवाता है। इतना तय है कि बिना मिलें यहां से नहीं हटेंगे।

pnn24.in

Recent Posts

मणिपुर हिंसा: सीबीआई ने तो दाखिल कर दिया चार्जशीट, केंद्र सरकार द्वारा गठित आयोग की जाँच कहा तक पहुची?

प्रमोद कुमार डेस्क: मणिपुर में चल रहे जातीय संघर्ष की व्यापक जांच के लिए केंद्रीय…

24 hours ago

कोविडशील्ड वैक्सीन पर बोले अखिलेश यादव ‘बीजेपी ने वैक्सीन जैसी कंपनी से भी चंदा वसूल लिया’

जगदीश शुक्ला डेस्क: कोविड-19 वैक्सीन कोविशील्ड के साइड इफेक्ट को लेकर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष…

1 day ago