फारुख हुसैन
लखीमपुर खीरी। पलिया तहसील के अंतर्गत आने वाले तिकुनिया ग्राम में हुवे बवाल के मामले में नामज़द ऍफ़आईआर दर्ज होने के 48 घंटे बाद भी अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। इस मामले में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी के बेटे आशीष मिश्रा उर्फ मोनू और उसके अन्य 20 अज्ञात साथियों के खिलाफ हत्या और गैर इरादतन हत्या समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मुक़दमे के दर्ज होने के बाद घटना से सम्बंधित कई वीडियो अब तक वायरल हो चुका है। पुलिस ने अभी तक कोई भी गिरफ़्तारी नही किया है।
इस मामले में हत्या और गैर इरादतन हत्या समेत कई गंभीर धाराओं में थाना तिकुनिया में मुकदमा दर्ज किया गया है। इनमें से कुछ धाराएं ऐसी हैं, जिनमें गिरफ्तारी का प्रावधान है और आजीवन कारावास या फांसी तक की सजा है। मगर रिपोर्ट दर्ज होने के 48 घंटे बाद तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की गई है। शायद पुलिस इस मामले में फुक फुक कर कदम उठा रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…