शाहीन बनारसी
लखनऊ। तीन कृषि कानूनों और केंद्रीय राज्य मंत्री अजय मिश्रा “टेनी” के वक्तव्य का विरोध कर रहे किसानो की मौत प्रकरण में अब तक कुल 8 लोगो की मृत्यु हो चुकी है। मृतकों में चार किसान है, किसानो का आरोप है कि अजय मिश्रा टेनी के पुत्र ने आन्दोलनरत किसानो को अपनी गाड़ी से कुचल दिया था।
इसके बाद भड़की हिंसा में तीन भाजपा कार्यकर्ता सहित अजय मिश्रा टेनी का चालक भी मारा गया। किसान इस हिंसा हेतु अजय मिश्रा के बेटे पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही और गिरफ़्तारी की मांग कर रहे है।
इस दरमियान किसानो के समर्थन में जा लखीमपुर जा रही कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को सीतापुर पुलिस ने हरगाव में गिरफ़्तार कर लिया है। इसके पूर्व लखनऊ में सडको पर लखनऊ पुलिस ने प्रियंका गाँधी को रोकने का प्रयास किया था जिसके बाद उन्होंने क्षेत्राधिकारी से आदेश की प्रति मांगी और जब आदेश पुलिस नही दिखा सकी तो अपने समर्थको सहित प्रियंका गांधी आगे बढ़ गई।
प्रियका गांधी के काफिले को सीतापुर पुलिस ने हरगाव के पास रोक लिया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। लखीमपुर जा रही प्रियका गांधी यहाँ से सीतापुर पुलिस लाइन ले जाया जा रहा है। ये जानकारी कांग्रेस के अधिकृत ट्वीटर द्वारा प्रदान की गई है। वही मिल रहे समाचारों के अनुसार प्रियंका गाँधी के साथ सैकड़ो कांग्रेसी कार्यकर्ता भी गिरफ्तार हुवे है। वही मिल रहे समाचार के अनुसार सीतापुर में एमएलसी दीपक सिंह और पुलिस के बीच झड़प होने की जानकारी भी सामने आ रही है।
वही समाचार लिखे जाते समय मिली जानकारी के अनुसार किसान नेता राकेश टिकैत आन्दोलनरत किसानो से मिलने के लिए लखीमपुर पहुच गए है। टिकैत ने मांग किया है कि मृतकों को 3 करोड़ का मुआवजा सरकार दे, अजय मिश्रा टेनी के पुत्र पर मुकदमा दर्ज कर गिरफ़्तारी हो। अंतिम संस्कार के सम्बन्ध में अभी फैसला नही हुआ है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…