शाहीन बनारसी संग ए0 जावेद
वाराणसी। बुधवार की देर रात सिगरा थाना क्षेत्र के विजयानगरम मार्किट में विशाल सिंह नाम के एक सामाजिक कार्यकर्ता युवक की गोली मारकर हत्या के प्रयास प्रकरण में सिगरा पुलिस ने महज़ 36 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी शूटर पंकज गुप्ता को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त 32 बोर की पिस्टल व 2 जिन्दा कारतूस बरामद हुए है। गिरफ्तार पंकज गुप्ता ने उक्त घटना का कारण रंजिश बताया है।
घटना के खुलासे के लिए डीसीपी वरुणा विक्रांत वीर ने सिगरा इंस्पेक्टर अनूप कुमार शुक्ला के नेतृत्व में चौकी प्रभारी रोडवेज अनंत कुमार मिश्रा तथा क्राइम टीम के एसआई प्रकाश सिंह सहित का0 बाकेलाल यादव, सुनील कुमार गौतम और हे0 का0 संतोष सिंह की एक टीम का गठन किया।
सिगरा पुलिस ने इस घटना का खुलासा महज़ 36 घंटे के अन्दर करते हुए आज अहल-ए-सुबह 7 बजे मुख्य आरोपी पंकज गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया। पंकज गुप्ता ने पुलिस के दिए बयान में अपना जुर्म कुबूल करते हुए बताया कि विशाल सिंह हर जगह मेरी बुराई करता था जिससे आजिज़ आकर उसको जान से मारने की नियत से मैंने उसको गोली मारी। गिरफ्तार अभियुक्त पंकज गुप्ता के ऊपर कुल 7 आपराधिक मामले दर्ज है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…