ए0 जावेद संग शाहीन बनारसी
वाराणसी। वाराणसी के चितईपुर थाना क्षेत्र स्थित मलियान बस्ती में आज रविवार को मछली की दूकान लगाने के विवाद में देर रात बाइक सवार दो बदमाशों ने स्कूटी सवार दो महिलाओं को गोली मार कर घायल कर दिया। गोली एक महिला के बांह में तो दूसरे महिला की पीठ में लगी है। गोली चलने की सुचना पर पहुची पुलिस ने दोनों घायल महिलाओं को क्षेत्रीय नागरिको के सहयोग से बीएचयू स्थित ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया है। बदमाशों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की दो टीमें गठित की गई।
गोली की आवाज सुनते ही बस्ती में अफरा-तफरी मच गई। लोग हमलावरों का पीछा करने का प्रयास किये मगर तब तक हमलावर कही भाग चुके थे। इसी दरमियान किसी ने इसकी सुचना चितईपुर पुलिस को प्रदान किया। सूचना पाकर वारदात स्थल पर पहुंचे चितईपुर थाना प्रभारी मिर्जा रिजवान बेग ने घायल दोनों महिलाओं को बीएचयू ट्रामासेंटर भेजवाया, और मामले की छानबीन शुरू कर दिया। घायल सुनीता का कहना है कि मोहन ने ही उसको गोली मारी है।
डीसीपी काशी अमित कुमार ने मीडिया से बात करते हुवे कहा है कि बाइक सवार दो बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमें गठित की गई है। वहीं घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला जा रहा है। यह पता किया जा रहा है कि बदमाश किस तरफ से आए थे और वारदात के बाद किस रास्ते से भागे हैं। प्रथम दृष्टया पुरानी रंजिश में ही गोली मारी गई है, दोनों महिलाओं की हालत खतरे से बाहर है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…