तारिक़ आज़मी संग शाहीन बनारसी
डेस्क। अखिलेश यादव और जयंत चौधरी के बीच चली लम्बी बात-चीत, अब अपने नतीजे दे सकती है इसी माह के अंत तक सपा और रालोद के गठबंधन का ऐलान होने की जानकारी पार्टी सूत्रों के माध्यम से मिल रही है। सूत्र यह भी बता रहे है कि जयंत चौधरी के हिस्से में पश्चिमी उत्तर प्रदेश की 36 सीटें आ सकती है। जल्द ही इस गठबंधन का ऐलान किये जाने की संभावना है।
राजनैतिक जानकारों की माने तो किसान आन्दोलन के चलते जाट और किसानो में भाजपा को लेकर ख़ासी नाराजगी है और इसका फायदा रालोद को मिलने की पूरी सम्भावना है। वही चौधरी अजीत सिंह के मृत्यु के बाद जयंत चौधरी का यह पहला चुनाव होने से उनको सहानुभूति का भी फायदा मिल सकता है। जयंत चौधरी सपा के साथ गठबंधन में 60 सीटें मांग रहे थे, ऐसा सूत्रों का कहना है। जबकि सपा शर्तो के साथ 30 सीटें देने को तैयार थी। इस गठबंधन के लिए सपा मुखिया अखिलेश यादव और जयंत चौधरी के बीच में कई दौर की वार्ता हो चुकी है। जिसके बाद जयंत चौधरी के लिए सपा 36 सीटें छोड़ने को आखिर तैयार हो गई है।
अखिलेश यादव की उत्तर प्रदेश में चल रही रथयात्रा को मिल रहे आपार जन समर्थन ने अन्य दलों की नींद उड़ा रखी है। पहले सुभासपा अब उसके सहित रालोद से हुए इस गठबंधन ने सियासत में खलबली मचा दिया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…