फारुख हुसैन
लखीमपुर खीरी। लखीमपुर खीरी जिले में गन्ने के खेत में एक शव क्षत विक्षिप्त हालत में बरामद हुआ। जिससे पुरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई। सूचना मिलते ही आनन-फानन में मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुट गई। मिली जानकारी के अनुसार, मामला लखीमपुर खीरी जिले के कोतवाली गोला के हैदराबाद थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। जहां एक प्रॉपर्टी डीलर की हत्या कर दी गई। उसका शव एक गन्ने के खेत से बरामद हुआ। शव का एक हाथ और पैर गायब है। पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है। उनके पास से मृतक का मोबाइल और बाइक बरामद हुई है। घटना के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है।
अगले दिन घर वालों ने गांव के ही कुछ लोगों पर संदीप को गायब कर देने की आशंका जाहिर की। पुलिस ने उनको हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। उधर संदीप को तलाश रही पुलिस टीम के हाथ कुछ ऐसे तथ्य लगे। जिससे हिरासत में लिए गए चारों लोगों पर पुलिस को भी शक हो गया। पुलिस ने चारों से कड़ी पूछताछ की। जिसमें वह टूट गए और अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने चारों की निशानदेही पर जड़ौरा गांव के बाहर एक गन्ने के खेत से संदीप का शव बरामद कर लिया।
शव के हाथ पैर कटे हुए हैं। उसको धारदार हथियारों से मारा गया है। पुलिस को संदीप का एक हाथ और एक पैर नहीं मिला है। आरोपियों का कहना है कि उसको उन्होंने नदी में फेंक दिया है। पुलिस उसकी तलाश करवा रही है। पुलिस ने आरोपियों के पास से संदीप की बाइक और उसका मोबाइल भी बरामद किया है। एसपी विजय ढुल रात में ही हैदराबाद थाने पहुंचे और आरोपियों से पूछताछ की। एसपी ने मृतक के परिजनों से भी बात की है और उनको ढांढस बंधाया।
बताया जा रहा है कि कुछ साल पहले संदीप के गांव के एक युवक पर जानलेवा हमला हुआ था। उसने हैदराबाद थाने पर मुकदमा दर्ज कराया था। उस मुकदमे में संदीप गवाह था। इसी वजह से आरोपी उससे रंजिश मान रहे थे और संदीप की हत्या करने की प्लानिंग कर रहे थे। जिसमें आरोपियों ने जड़ौरा गांव के रामकुमार को भी मिला लिया। रामकुमार संदीप का बचपन का सहपाठी रहा है और एक दूसरे को अच्छे से जानते थे। रामकुमार के बुलाने पर संदीप आसानी से आ गया और आरोपियों ने उसकी हत्या कर दी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…