ए0 जावेद / मीम रुमान
गोरखपुर। गोरखपुर शहर में एक बार फिर पुलिस बनकर टप्पेबाजों ने एक महिला के पहने गहने जांच के नाम पर उतरवा लिए और लेकर चंपत हो गए। धोखाधड़ी का एहसास होते ही महिला चिल्लाने लगी, लेकिन टप्पेबाज तब तक ओझल हो चुके थे। इस मामले में कैंट पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
पीड़िता के अनुसार, युवकों ने उससे कहा कि चोरी, लूट की घटनाएं बढ़ गई हैं। सुरक्षा के लिहाज से चेकिंग की जा रही है। बातों में उलझाकर तीनों ने महिला के गले से सोने की चेन व हाथ में पहन रखी अंगूठियों को उतरवा लिया। गहने हाथ में आते ही तीनों बाइक स्टार्ट कर चलते बने। महिला कुछ समझ पाती, इसके पहले ही बाइक पर सवार टप्पेबाज रानीडीहा की ओर भाग निकले। अपने साथ धोखाधड़ी का एहसास होने पर महिला ने इसकी सूचना अपने बेटे को दी। बेटे के साथ वह पुलिस चौकी पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी।
बताते चले कि जनपद में इससे पहले भी पुलिसकर्मी बनकर टप्पेबाजों ने घटना को अंजाम दिया है। 1 नवंबर को कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ के एक व्यापारी से फर्जी पुलिसकर्मी बनकर जांच के नाम पर 80 हजार रुपये लेकर चंपत हो गए थे। 27 अक्टूबर को कैंट क्षेत्र में पुलिस लाइंस के पास दिल्ली के एक व्यापारी से 75 हजार रुपये छीनकर भाग गए थे। 23 अक्टूबर को महराजगंज के एक व्यापारी से गोलघर में जांच के नाम पर डेढ़ लाख रुपये उड़ा दिए थे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…