आदिल अहमद/शाहीन बनारसी
कानपुर। मुग़ल बादशाह औरंगजेब ने अपने सैन्य बड़े में गधो और खच्चरों को भी शामिल किया था। इसकी खरीद हेतु उसने चित्रकूट में एक मेले का आयोजन किया था। तब से लेकर दीपावली के दुसरे दिन लगने वाले इस एतेहासिक मेले में गधो की बिक्री होती रहती है। मेले का आयोजन सतना जिला पंचायत करती है। मेले में गधे के साथ घोड़े-खच्चरों की भी बिक्री होती है। औरंगजेब द्वारा शुरू की तै इस परंपरा को आज भी कायम रखा गया है।
इस बार इस मेले में सबसे खास ‘गधो’ का नाम सुनकर आप हैरान हो जायेगे। इस मेले में इस बार 15 हजार अलग-अलग नस्ल के गधे लाए गए हैं। जो विशेष आकर्षण का केंद्र बन गए हैं। गधों की बोली लाखों तक लगाई जा रही है। इस मेले में उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और बिहार के विभिन्न जिलों के व्यापारी और जरूरतमंद गधों की खरीद-बिक्री करने आते हैं। जहां इन गधों के कद काठी के हिसाब से उनकी बोली 5 हजार से शुरू होकर लाखों तक पहुंच जाती है।
गधो के नाम जो चौका देंगे आपको
इस बार मेले में आये गधो के नाम आपको चौका सकते है। इनके नाम शाहरुख़, सलमान, ऋतिक रोशन, रणवीर कपूर आधी थे। सबसे अधिक बोली मिली बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान के नाम पर नामकरण हुए गधे को। शाहरुख नाम के गधे को 10 लाख में खरीदा गया तो सलमान खान की बोली 7 लाख में लगी। रितिक रोशन व रणबीर सिंह को भी 5-5 लाख रुपये में खरीदा गया।
हालांकि दो राज्यों यूपी एमपी के बीच लगने वाले इस ऐतिहासिक मेले को लेकर कभी कोई संजीदगी नहीं बरती गई है। इस मेले में अब धीरे-धीरे व्यापारियों का आना कम हो रहा है। दीपावली के दूसरे दिन से लगने वाला यह मेला दो दिनों तक चलता है। इस मेले पर अगर सजीदगी बरती जाए तो बेशक एक बड़ा पशु मेला साबित होगा। पिछली बार की अपेक्षा इस बार बिक्री ठीक ठाक रही। एक अनुमान के अनुसार 5 करोड़ से अधिक का कारोबार इस मेले में हो गया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…