Crime

जेएनयु में फिर हुई हिंसा, एबीवीपी और वामपंथी छात्रो के बीच हुई मारपीट

शाहीन बनारसी

डेस्क। दिल्ली स्थिति जेएनयु कैम्पस एक बार फिर हिंसा का शिकार हो गया है। रविवार की रात हुई इस हिंसा का सबब छात्र संघो की बैठक बनी है, ऐसी जानकारी सामने आ रही है। रविवार की रात हुई हिंसा के बाद आज सोमवार की सुबह पुलिस कैम्पस में पहुची है।

मिल रही जानकारी के अनुसार रविवार को जेएनयू कैंपस में वामपंथी छात्र दलों की बैठक होनी थी। आरोप है कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कुछ सदस्य पहले ही वहां पहुंच गए और वामपंथियों से उनकी बहस हो गई। बहस इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों के बीच मामला मारपीट तक पहुंच गया। घटना की जानकारी रात में ही पुलिस को जानकारी दी गई, लेकिन पुलिस सोमवार सुबह मौके पर पहुंची। हालांकि पुलिस का कहना है कि मारपीट जरूर हुई है, लेकिन मामला बहुत बड़ा नहीं है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts