ए जावेद (इनपुट मीम रुमान)
गोरखपुर। इस्लाम के धार्मिक झंडे को एक छत पर लगाना भवन स्वामी के लिए एक आफत बन गई। किसी ने इस झंडे का फोटो खीच कर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर डाला। जिसके बाद उस घर के बाहर भारी संख्या में भीड़ इकठ्ठा हो गई और जमकर नारेबाजी हुई। इस दरमियान हंगामा बढ़ा और एक गाडी में तोड़ फोड़ कर दिया गया। मौके पर कई थानों की फ़ोर्स बुलवा कर शान्ति व्यवस्था कायम हुई। पुलिस ने बताया है कि झंडा धार्मिक था। फिलहाल पुलिस ने एक युवक को पूछताछ हेतु हिरासत में ले लिया है।
हंगामा बढ़ता देख झंगहा व पिपराइच पुलिस को भी बुला ली गई। एसपी नार्थ मनोज अवस्थी मौके भी मौके पर गए और लोगों को समझा-बुझाकर किसी तरह से शांत कराया गया। लोग मकान मालिक के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग कर रहे थे। इस पर पुलिस ने प्रकरण की जांच कर कठोर कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया है। मामले में ब्राह्मण जनकल्याण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित कल्याण पांडेय ने चौरीचौरा थाने में तहरीर देकर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करके कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उनका आरोप है कि निराला नगर निवासी तालिब ने अपने मकान पर पाकिस्तान का झंडा लगाया था। इसकी फोटो सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उपलब्ध है। इसकी सूचना पुलिस, प्रशासनिक अधिकारियों को दी गई है। यह जघन्य अपराध है।
इस प्रकरण में एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने मीडिया को जारी बयान में कहा है कि एक घर की छत पर पाकिस्तान का झंडा लगाने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। छानबीन में पाया गया कि झंडा पाकिस्तानी नहीं बल्कि धार्मिक था। एक युवक से पूछताछ चल रही है। मौके पर सुरक्षा के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस फोर्स तैनात की गई है। जांच के बाद विधिक कार्रवाई होगी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…