फारुख हुसैन
लखीमपुर खीरी जिले में इस वक्त लगातार वाहन चालकों के द्वारा माडिफाइड साइलेंसर युक्त तेज आवाज वाली बुलेट बाइकों की बढ़ती संख्या से आमजन को लगातार परेशानी बढ़ती दिखाई दे रही हैं. जिसको लेकर आए दिन आमजन के द्वारा मिल रही शिकायत को लेकर पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के दिशा निर्देश पर पूरे जिले में तेज माडिफाइड साइलेंसर युक्त वाहनों पर अंकुश लगाने के लिए कार्यवाही का निर्देश दिया है. जिसको लेकर पूरे जिले के सभी कोतवाली व थानों पर लगातार विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है.
इसी को लेकर पहले दिन ही बीती देर शाम पलिया कोतवाली क्षेत्र के विभिन्न चौराहों सहित अनेक जगहों पर नगर में घूम रही दर्जनों युवकों को मॉडिफाइड साइलेंसर युक्त बुलेट बाइकों को स्थानीय पुलिस ने पकड़ा है जिससे वाहन चालकों में हड़कंप मच गया,तो वही बीती देर शाम दुधवा चौराहे पर भी कोतवाली प्रभारी हरकेश राय ने अपने हमराहीयों के साथ वाहन चेकिंग अभियान चलाया,जिसमें पुलिस ने कुछ नाबालिक युवकों को तेज आवाज करते बुलेट बाइकों के साथ पकड़ लिया जो कि सरेआम नगर में अपने साइलेंसर से पटाखा बजाते पाए गए, जिसके बाद पुलिस ने युवकों से बाइक के कागज मांगे तो युवक पुलिस से ही नोकझोंक करने लगे इसी को लेकर पुलिस कर्मी उन बाइकों को पकड़कर कोतवाली ले कर गए जहां पर कार्यवाही करते हुए और उन पर समन शुल्क लगाया है।
वही बातचीत के दौरान कोतवाली प्रभारी हरकेश राय ने बताया है कि इन मोडिफाइड साइलेंसर युक्त बाइकों की तेज आवाज के कारण आमजन को हो रही परेशानी को देखते हुए या अभियान चलाया गया है, वहीं उन्होंने आमजन से अपील भी की है कि ऐसी पटाखा फोड़ने वाली बुलेट वाहनों को देखकर पुलिस को सूचना दें सूचना देने वाले का नाम व पता गुप्त रखा जाएगा ।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…