ए0 जावेद (इनपुट : फुल मुहम्मद “लड्डू”)
वाराणसी। वाराणसी जनपद के कद्दावर सपा नेता किशन दीक्षित और उनके साथियो का जनपद में स्वागत समारोह जारी है। अपने साथियों सहित पार्टी मुखिया अखिलेश यादव के निर्देश किशन दीक्षित ने पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का पुष्पवर्षा कर सायकल चला उद्घाटन किया था। इस क्रम में किशन दीक्षित और उनके साथियों को आजमगढ़ जनपद के तहबरपुर थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार भी किया गया था। जिसके बाद देर शाम सभी सपा नेताओं को निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया था।
निजी मुचलके पर वापस आये सपा नेताओं का शहर बनारस में सपाजनों द्वारा स्वागत कार्यक्रम किया गया। इस कड़ी में कल बुद्धवार को शाम वाराणसी के कच्ची सराय में सपा नेताओं का एक स्वागत समारोह हुआ। आमीन अहमद सिद्दीकी के नेतृत्व में हुवे इस कार्यक्रम में फरीद अहमद, इरफ़ान खान, निशात, जिया सिद्दीकी, मोहम्मद आमीन, इरफ़ान रॉक, अबुसार ज़ैद, इमरान, तमन्ना आदि शामिल रहे।
कोयला बाज़ार में हुआ सपा नेताओं का स्वागत, बोले सपाजन, ये समाजवादी योद्धा है
इसी कड़ी में कल बुद्धवार की रात सपा के वरिष्ठ नेता मोहम्मद अजफर “गुड्डू मास्टर” के कार्यालय पर सपा नेताओं का स्वागत किया गया। इस कार्यक्रम में वाराणसी के दिग्गज सपा नेता किशन दीक्षित, ईशान श्रीवास्तव, आदिल खान, दानिश हाशमी, इकरार हाश्मी “चीकू”, मोज़म्मिल अंसारी “मुनाऊ, मोहम्मद शाहिद, आज़ाद अहमद बबलू, इसरार अहमद अंसारी, मोहम्मद राशिद, मुहम्मद अयान, नजीब, अजहर सिद्दीकी, इश्तियाक अहमद “भुट्टू”, शाहनवाज़ राईन, सैफ आब्दी रज़ा सपा नेता उपस्थित थे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…