उमेश गुप्ता
बिल्थरारोड(बलिया)। 357 विधानसभा बिल्थरा रोड के भाजपा विधायक धनंजय कनौजिया ने बिल्थरा रोड नगर के न्यू सेंट्रल पब्लिक एकेडमी परिसर में विधायक निधि से 5.50 लाख की लागत से 9×9 फीट में 500 लीटर क्षमता वाले आर ओ प्लांट के निर्माण हेतु आज गुरुवार को प्रातः में भूमि पूजन का काम संपन्न किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में न्यू सेंट्रल पब्लिक एकेडमी के अलावे बिल्थरा रोड रोडवेज, शिव नारायण धाम ससना, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर, देवेंद्र पीजी कॉलेज, सेंट जेवियर्स स्कूल पिपरौली बड़ागांव, सब्जी मंडी बिल्थरा रोड, हल्दीराम पुर चट्टी, प्राथमिक विद्यालय सोनाडीह एवं नगरा ब्लाक के सुरजापुर में आरओ प्लांट स्थापित हो रहा है।
न्यू सेंट्रल पब्लिक एकेडमी के प्रबंधक सतीश दुबे ने सफल आयोजन पर सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया। भूमि पूजन में विधायक संग न्यू सेंट्रल पब्लिक एकेडमी के प्रबंधक सतीश दुबे भी शामिल हुए। इस मौके पर मोनिका दुबे, पूनम प्रसाद, आनन्द श्रीवास्तव, संध्या सिंह, रोमिता शर्मा, सत्येन्द्र मौर्य, बबलू कुमार, विशाल गुप्ता, मनोज पाण्डेय, चंद्रशेखर सिंह, दीपक पंडित, अदनान, जीशान आदि मौजूद रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…