तारिक खान
डेस्क। हमारे मुल्क के नादान और कमज़र्फ पडोसी मुल्क पाकिस्तान सिर्फ भीषण आर्थिक संकट में ही नही फंसा हुआ है बल्कि अब वह भुखमरी के भी कगार पर पहुच चूका है। पाकिस्तान में के पंजाब प्रांत में गेहूं के आटे की भारी कमी हो गई है। आवश्यक वस्तुओं के दाम आसमान छू रहे हैं। जनता त्रस्त हो चुकी है, मगर इमरान खान मस्त है।
अंतर्राष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में आटा मिल मालिक अपनी मिलों को बंद कर रहे हैं। गेहूं की किल्लत से उन्हें दूसरे जिलों से सरकारी गेहूं की खरीद करनी पड़ रही है। इसकी वजह से माल भाड़ा ज्यादा लग रहा है। इस सम्बन्ध में कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि गेहूं का रकबा बढ़ाए और किसानों को रियायत दिए बगैर आटा संकट का हल मुश्किल है। खरीदी में भ्रष्टाचार और खाद्य विभाग के अन्य खर्चे भी गेहूं की कमी के लिए जिम्मेदार हैं।
पाकिस्तानी अखबार ‘द न्यूज इंटरनेशनल’ ने कृषि विशेषज्ञों के हवाले से कहा है कि किसानों को सब्सिडी दिए बिना आटा संकट से उबरना संभव नहीं है। गेहूं के भंडारण के लिए खाद्य विभाग की ओर से की जा रही बोरियों की खरीद एवं अन्य खर्चों में भी भ्रष्टाचार है। वही पाकिस्तान में गहराए आटा संकट पर संयुक्त राष्ट्र खाद्य एवं कृषि संगठन, विश्व बैंक और एशियाई विकास बैंक कई वर्षों से इमरान खान की सरकार को चेता रहे हैं। उनका कहना है कि खाद्य और बाजार समितियों को खत्म किया जाए, ताकि राष्ट्रीय खजाने पर बोझ न बनें। दूसरी तरफ इमरान सरकार का देश के ही कारोबारियों पर भरोसा टूट गया है। वह देश में चीन के कारोबारियों को बढ़ावा देना चाहती है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…