शाहीन बनारसी (इनपुट : जुबैर शेख)
डेस्क। गढ़चिरौली जिले आज सुबह मर्दिनटोला वन क्षेत्र के कोरची में शुरू हुई मुठभेड़ में 26 नक्सलियों के ढेर होने का समाचार मिल रहा है। इस मुठभेड़ में 4 पुलिसकर्मी भी घायल है जिन्हें एयर लिफ्ट के द्वारा नागपुर ले जाया गया है। मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों में 50 लाख का इनामिया नक्सली मिलिंद तेलतुम्बडे के भी मारे जाने का समाचार मिल रहा है। मिलिंद तेलतुम्बडे एक खतरनाक नक्सली था और कई राज्यों में वांछित था।
दरअसल, शनिवार को मुंबई से करीब 900 किलोमीटर दूर पूर्वी महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में पुलिस के साथ मुठभेड़ में 26 नक्सली मारे गए। गढ़चिरौली के पुलिस अधीक्षक अंकित गोयल ने आज रविवार को बताया कि प्रारंभिक पहचान के मुताबिक, मिलिंद शनिवार की मुठभेड़ में मारे गए 26 नक्सलियों में से एक था। फिलहाल, अन्य मारे गए नक्सलियों की पहचान की जा रही है। बताया जा रहा है कि पुलिस और नक्सलियों के बीच 12 घंटे तक मुठभेड़ चली।
इस दरमियान मिल रही जानकारी के मुताबिक आज दोपहर तक पुलिस के उच्चाधिकारियों द्वारा इस मुठभेड़ से सम्बन्धित पत्रकारवार्ता किये जाने की संभावना है। वही घायल पुलिस कर्मियों को इलाज हेतु नागपुर लाया जा चूका है और उनका इलाज चल रहा है। सी0 60 पुलिस कमांडो टीम को मिली इस बड़ी सफलता पर पूरा पुलिस विभाग नाज़ करता हुवा दिखाई दे रहा है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…