फारुख हुसैन
लखीमपुर खीरी। लखीमपुर खीरी जिले के निघासन में स्कूल जाने की बात कहकर घर से निकलीं तीन लापता छात्राओं को पुलिस ने सकुशल दिल्ली से बरामद कर लिया है। छात्राओं ने बताया कि कुछ घरेलू कारणों के कारण तीनों ने घर छोड़ा था। इस प्रकरण में एसपी विजय ढुल समेत पूरी पुलिस टीम शनिवार रात भर कोतवाली में डेरा जमाकर कस्बा समेत पलिया में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालते रहे।
पलिया सीओ ने सीसीटीवी फुटेज देखा जिसमें छात्राएं बस से उतरने के बाद शौचालय में जाती दिखीं। वहां पर यूनीफार्म बदली और बाद में दिल्ली जाने वाली ट्रेन के लिए रेलवे स्टेशन पर पहुंचीं। वहां पर ट्रेन न मिलने पर वह लोग दोबारा बस अड्डे पर आईं और दिल्ली वाली बस पर चढ़ गईं। छात्राओं की खोजबीन के लिए एसपी ने एसओजी प्रभारी निरीक्षक रामलखन, क्राइम प्रभारी निरीक्षक संजय यादव और कस्बा इंचार्ज जेपी यादव समेत पलिया निघासन सीओ के अलावा पलिया के सिपाही वसीम हाशमी को लगाया गया है।
इस प्रकरण के सफल खुलासे के लिए रविवार को खुद एसपी विजय ढुल पलिया पहुंचे और यहां पर बाहर जाने वाली बसों के आफिसों के सीसीटीवी कैमरे चेक किए थे। यही नहीं कमल सिनेमा चौराहे के आसपास स्थित पेट्रोल पंप, दुकानों आदि पर लगे सीसीटीवी कैमरों की भी गहन छानबीन की गई। इंस्पेक्टर हरिकेश राय ने पलिया प्राइवेट बस अड्डे पर जाकर भी बसों की तलाशी ली और छात्राओं की फोटो दिखाकर आसपास पूछताछ की। पूरे दिन एसपी विजय ढुल पलिया में ही अलग-अलग स्थानों पर पुलिस टीम के साथ छानबीन करते रहे, लेकिन नतीजा उम्मीद के माफिक निकलता नहीं दिखाई दिया।
बहरहाल, छात्राओं के सकुशल बरामद होने के बाद पुलिस ने राहत की साँस लिया है। आज दोपहर तक छात्राओं को परिजनों के हवाले किया जायेगा। बताया जाता है कि छात्राओं ने पुलिस को बताया है कि पारिवारिक कुछ कारणों के वजह से वह घर छोड़ कर चली गई थी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…