तारिक आज़मी
वाराणसी। वाराणसी में विगत 28 अक्टूबर को लल्लापुरा क्षेत्र में संघ की शाखा में प्रार्थना के समय सुतली बम फेक कर दहशत फैलाने के आरोप में सिगरा पुलिस ने बड़ी सफलता प्राप्त करते हुवे तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में प्रभुनाथ, बकरीदु और इम्तियाज़ उर्फ़ बाबु है। घटना का मुख्य कारण इन युवको द्वारा वहा बैठ कर नशेबाज़ी करने में खलल पड़ना सामने आया है।
अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि ये तीनो ही साथ में बैठ कर गांजा पीते थे। इस दरमियान विजय जायसवाल के द्वारा इन नशेबाजो को वहा नशा करने से मना किया जाता था। इससे खीझ कर इन तीनो ने एक राय होकर दहशत फैलाने की सोची और इसके लिए बकरीदु ने प्रभुनाथ से 500 रूपये में तीन सुतली बम बेचे। बताया जाता है कि बकरीदु पहले सुतली बम बनाता था। प्रभुनाथ ने तीनो सुतली बम दहशत फैलाने के उद्देश्य से फेके थे। इन तीनो को इस बात का ज़रा भी अंदाजा नही था कि यह हरकत कितनी भारी पड़ेगी। घटना के बाद से तीनो खुद को बचने के लिए भागे भागे फिर रहे थे। इस दरमियान आज दोपहर में डेढ़ बजे तीनो अभियुक्तों को सिगरा पुलिस द्वारा हबीबपुरा से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में मुख्य रूप से इस्पेक्टर सिगरा अनूप शुक्ला, एसआई प्रकाश सिंह और विजय प्रताप यादव शामिल रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…