सरताज खान
गाजियाबाद (लोनी)। कल रविवार को लोनी के सिखरानी गांव स्थित हंसराम क्रिकेट स्टेडियम में विशाल क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन किया गया। इस दौरान रागिनी गायक व कवि टीकम सिंह नागर ने अपनी टीम के साथ शानदार प्रस्तुति देकर अतिथियों का मन मोह लिया। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी मावी के पति पवन मावी द्वारा आयोजित कराए जा रहे इस टूर्नामेंट में लोनी के विभिन्न वार्डों और ग्रामिणों क्षेत्रों की करीब 80 टीमें पहुंची और टूर्नामेंट में हिस्सा लिया।
पवन मावी ने कहा कि आज लोनी के हजारों लोग एक व्यक्ति विशेष के अहंकार के चलते झूठे मुकदमे झेल रहें हैं। सत्ता का दुरुपयोग कर कुछ लोग ये भूल बैठे हैं कि उन्हें यह सत्ता लोनी की देवतुल्य जनता की बदौलत ही मिली हैं, जिनको आज वें झूठे मुकदमों और अपनी गंदी राजनीति का शिकार बना रहे हैं। लेकिन उन्हें यह नहीं भूलना चाहिए कि सत्ता आती जाती रहती हैं और लोकतंत्र में जनता ही असली राजा होती हैं। अब एक बार फ़िर से गेंद जनता के पाले में आने वाली है और इस बार जनता ऐसा छक्का मारेगी कि अहंकारी और हिटलरशाही के प्रतीक लोगों की गेंद लोनी में दूर दूर तक भी दिखाई नहीं देगी।
इस दौरान पवन मावी ने आने वाले विधान सभा चुनावों में किस्मत आजमाने का भी इशारा किया और कहा कि जनता ने आशीर्वाद दिया तो वे लोनी को विकास की सही परिभाषा बताने का काम करेंगें। वहीं खिलाड़ियों में जोश भरते हुए पवन मावी ने कहा कि हम केवल इस क्षेत्रीय प्रतियोगिता तक ही सीमित नहीं रहेंगे। हमारा लक्ष्य आने वाले समय में लोनी से करीब दो दर्जन बेहतरीन खिलाड़ियों को राष्ट्रीय अंतराष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाने का है। जिसकी सारी व्यवस्थाएं हम खुद करेंगें। इस दौरान उपस्थित सभी खिलाड़ियों को क्रिकेट किट एवं लोनी क्रिक्रेट टीम की टीशर्ट भी प्रदान की गई।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…