आदिल अहमद
लखनऊ। लखनऊ की थप्पड़ गर्ल का काण्ड तो आपको याद ही होगा। राजधानी लखनऊ के आलमबाग नहारिया चौराहे पर एक कैब ड्राईवर को बेवजह पीटने वाली प्रियदर्शनी नामक लड़की के अत्याचार का शिकार हुवे सआदत अली ने खुद को इन्साफ न मिलने को वजह बताते हुवे अब सियासत में कदम रख दिया है और वह पुरुषो के अधिकार हेतु लड़ाई लड़ेगे। उन्होंने प्रसपा का दामन थामा है। आज एक कार्यक्रम में उन्होंने प्रसपा की सदस्यता ग्रहण कर लिया है।
सआदत अली का कहना है कि लड़की ने उन्हें बेवजह पीटा था, इसके बावजूद कृष्णानगर पुलिस ने उन्हें ही हवालात में बंद करके पीटा और अगले दिन जमानत होने के बाद कैब छोड़ने के नाम पर दस हजार रुपये भी वसूल लिए थे। सआदत अली का आरोप है कि मामला सुर्खियों में आने पर किरकिरी के बाद पुलिस ने उनकी रिपोर्ट तो दर्ज की मगर उसकी विवेचना में भी मनमानी की गई। इसी के चलते सआदत अली ने अब पुरुषों के अधिकारों की रक्षा को विशेष कानून बनाने की मांग को लेकर मुहिम छेड़ने का संकल्प लेते हुए सोमवार को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। उनका कहना है कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए चौराहों पर पिंक बूथ बनाए गए तो पुरुषों की सुरक्षा के लिए कोई कदम क्यों नहीं उठाया गया।
सआदत अली के अधिवक्ता व प्रसपा (लोहिया) की अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव रियाज अली खान ने उन्हें पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई है। रियाज ने बताया कि पीर जलील वार्ड (74 नंबर) से सआदत अली पार्षद का चुनाव लड़ेंगे। ताकि पुलिसिंग में सुधार और आम आदमी को न्याय दिलाने के लिए मुहिम चला सकें। वही सआदत अली के सियासत में आने के बाद से क्षेत्र में चर्चाओं का माहोल गर्म है। सआदत अली ने अपने क्षेत्र से आने वाले नगर निकाय चुनाव लड़ने की भी बात कही है और अभी से इसके लिए जनसंपर्क शुरू कर दिया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…