आदिल अहमद
नई दिल्ली। संबित पात्रा और विवादों का आपसी रिश्ता बढ़ता ही जा रहा है। 5 ट्रिलियन में कितने जीरो जैसे सवाल का जवाब न दे पाने के कारण सुर्खियों में रहे संबित पात्रा की मुश्किले थोडा बढती हुई इस बार दिखाई दे रही है। दिल्ली की तीस हजारी के मेट्रोपोलिटन कोर्ट ने अपने एक आदेश में संबित पात्रा के ऊपर मुकदमा दर्ज करने का पुलिस को आदेश दिया है। संबित पात्रा पर आरोप है कि कुछ दिनों पहले संबित पात्रा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अरविन्द केजरीवाल का एक छेड़छाड़ किया हुआ वीडियो पोस्ट करने का आरोप है।
मामले के अनुसार भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने अपने ट्विटर हैंडल से एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें अरविंद केजरीवाल को केंद्र के नए कृषि कानूनों की तारीफ करते दिखाया गया था। वीडियो में वह इन कानूनों को बीते 70 साल का क्रांतिकारी कदम बता रहे थे। वीडियों में दिखाया गया कि किसानों को अपनी जमीन, एमएसपी या अपनी ‘मंडी’ का नुकसान नहीं होगा। इसके अलावा, कानून यह सुनिश्चित करेंगे कि किसानों को उनकी उपज का सबसे अच्छा मूल्य मिले क्योंकि वे देश में कहीं भी अपनी फसल बेचने में सक्षम होंगे।
आप पार्टी ने इस वीडियो को गलत बताया था। आप पार्टी ने अदालत में आरोप लगाया कि इस वीडियो के जरिए केजरीवाल की छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई है। उसने कहा कि भाजपा ने केजरीवाल के एक टीवी इंटरव्यू वाले वीडियो के साथ छेड़छाड़ कर उसमें कुछ शब्द जोड़कर वायरल किया है। डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए केजरीवाल के उस वीडियो की सच्चाई बताई थी। इस वीडियो को लेकर आप पार्टी ने फरवरी 2021 में संबित पात्रा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…