उमेश गुप्ता
बिल्थरारोड(बलिया)। बरनवाल सेवा समिति बेल्थरारोड अपने समाज के आदि पुरुष महाराजा अहिवरन जी की जयन्ती आगामी 26 दिसम्बर को बेल्थरारोड नगर के बरनवाल वैश्य अतिथि भवन में अत्यन्त ही धूम-धाम से मनायेगा। इस आशय का निर्णय बुधवार को समिति के अध्यक्ष पुरुषोत्तम जी बरनवाल के प्रतिष्ठान पर देर शाम आयोजित बैठक में लिया गया। बैठक में आस-पास के माल्दह, बंशीबाजार, नगरा, मर्यादपुर (मऊ), भागलपुर (देवरिया), रसड़ा व बलिया से स्वजातीय बन्धुओं को आमंत्रित करने का जहां निर्णय लिया गया।
कई सदस्यों को व्यवस्था की दृष्टि से जिम्मेदारियां भी सौंपी गयी। इस बैठक में योगेश्वर बरनवाल, विनोद कुमार बरनवाल, रामविलाश बरनवाल, रमेश चन्द गुड्डू, मुरली जी, गोपाल जी, अरविन्द बरनवाल, गोपाल प्रसाद, संजय बरनवाल, त्रिभुवन जी बरनवाल व जयप्रकाश बरनवाल (पत्रकार) उपस्थित रहे। अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष पुरुषोत्तम जी बरनवाल एवं संचालन मंत्री अनुपम जी बरनवाल ने किया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…