ए0 जावेद
डेस्क. उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में कथित तौर पर गायों दफन करने के मामले को लेकर कांग्रेस महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार पर निशाना साधा है। प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर योगी सरकार पर निशाना साधते हुए लिखा है कि आपकी सरकार में सैकड़ों गायों को जिंदा दफन कर दिया गया है और गौ माता क्रूरता का शिकार बनी है।
दरअसल, बीते 6 दिसंबर को यूपी के बांदा जिले में जिंदा गायों को दफन करने का अमानवीय मामला सामने आया था। जिले के नरैनी इलाके में स्थित गौशाला से रात में एमपी की सीमा से सटे जंगली इलाके में अन्ना गायों को मिट्टी और पत्थरों से दबाकर जिंदा दफन कर दिए जाने की बात थी। मामला जब बीजेपी विधायक राजकरन कबीर के संज्ञान में आया तो उन्होंने मौके पर पहुंच गायों को बाहर निकलवाया, जिनमें से कुछ गायों की तब तक भूख-प्यास से मौत हो चुकी थी।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गायों को दफन करने के बाद प्रशासन आसपास की गौशालाओं पर दवाब बना रहा था कि वो लिखकर दें कि उनके यहां से गायों को शिफ्ट किया गया है। फिलहाल, मामले का खुलासा होने पर बांदा जिलाधिकारी ने जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही जांच के लिए सीडीओ और एडीएम की कमेटी गठित किया है। इस मामले को प्रियंका गांधी ने गंभीर प्रश्न उठाये है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…