ए0 जावेद
वाराणसी। वाराणसी पुलिस कमिशनर सतीश गणेश लगातार प्रयासरत है कि वाराणसी को जाम के झाम से मुक्ति दिलवाए। उनके इस प्रयास में वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस और ट्रैफिक पुलिस रोज़ नई कवायद कर रही है और इसमें उनको काफी हद तक सफलता भी प्राप्त हुई है। वाराणसी के जाम की एक बड़ी समस्या बेनियाबाग तिराहा भी है। अतिव्यस्त इस तिराहे पर अक्सर ही जाम लग जाता था। पिछले सप्ताह एसीपी दशाश्वमेघ अवधेश कुमार पाण्डेय जो अक्सर खुद सडको पर उतरकर अपने मातहतो सहित यातायात नियंत्रित करते रहते है, के द्वारा दिला आईडिया बेनिया तिराहे को जाम के झाम से निकालने में कारगर साबित हुआ।
एसीपी दशाश्वमेघ का ये आईडिया वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट के चेतगंज थाना क्षेत्र में आने वाले पानदरीबा चौकी इंचार्ज अजय कुमार शुक्ल को भी काफी भाया। उन्होंने तुरंत एक फ्लैक्स का निर्माण करवा कर यहां सड़क किनारे लगवाया और बेनियाबाग तिराहे के निकट इसको प्रदर्शित किया और आदेश की अवहेलना करने पर कड़ी कार्यवाही करने की सभी को चेतावनी दिया। जिसका नतीजा ये हुआ कि अब वहां ऑटो और टोटो नहीं खड़े होते है जिसके कारण इस इलाके को जाम के झाम से फंसने से छुटकारा मिल गया। आखिर एसीपी दशाश्वमेघ अवधेश कुमार पाण्डेय का आईडिया काम आ गया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…