तारिक़ आज़मी संग तारिक़ खान
डेस्क। लखीमपुर खीरी हिंसा में आये एसआईटी रिपोर्ट ने सियासत में भूचाल मचा दी। जेल में बंद केंद्रीय मंत्री के बेटे आशीष मिश्रा द्वारा कथित तौर पर किसानों की हत्या को एक “सुनियोजित साजिश” बताए जाने वाली एसआईटी की रिपोर्ट सामने आने के बाद सियासत में हडकंप मच गया है। आज संसद में सरकार को विपक्षी दलों के कड़े तेवर का सामना करना पड़ सकता है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज सुबह एसआईटी की रिपोर्ट पर चर्चा के लिए लोकसभा में कार्य स्थगन नोटिस दिया है।
क्या है एसआईटी रिपोर्ट
लखीमपुर खीरी में पांच लोगों की हत्या दुर्घटना नहीं थी, साज़िश थी। इस साज़िश में गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे आशीष मिश्रा का भी नाम है बल्कि एसआईटी की रिपोर्ट में पहला नाम आशीष मिश्रा का ही है। एसआईटी की रिपोर्ट में 13 लोगों का नाम आया है। लखीमपुर में मर्डर के वीडियो को दुर्घटना की आड़ में खारिज किया जा रहा था। गोदी मीडिया की फौज किसानों की हत्या के इस वीडियो को खारिज करने के लिए किसानों को ही उग्रवादी बता रही थी।
एसआईटी की रिपोर्ट में साफ-साफ लिख दिया गया है कि किसानों की हत्या जानबूझ कर की गई थी। यह कोई दुर्घटना या लापरवाही नहीं थी। दलजीत सिंह, गुरविंदर सिंह लवप्रीत सिंह और नछत्तर सिंह की हत्या की गई थी। थार जीप मंत्री अजय मिश्रा के नाम से दर्ज है। इसी जीप ने इन किसानों को पीछे से आकर कुचल दिया और इनकी हत्या हो गई। कई किसान घायल भी हो गए। एसआईटी की रिपोर्ट में 13 लोगों का नाम आया है। इनमें से कई लोग मंत्री अजय मिश्रा के गांव के हैं और कुछ लखीमपुरी खीरी के भी हैं। लखनऊ से भी हैं और गाज़ीपुर से हैं।
इस रिपोर्ट पर निरीक्षक विद्याराम दिवाकर के दस्तखत हैं जिन्होंने लिखा है कि अब तक की विवेचना और संकलित साक्ष्यों से यह प्रमाणित हुआ कि उपरोक्त अभियुक्तगणों द्वारा आपराधिक कृत्य की लापरवाही एवं उपेक्षा से नहीं बल्कि जानबूझकर पहले से सुनियोजित योजना के अनुसार जान से मारने के नियत से कारित किया है, जिससे पांच लोगों की मृत्यु हो गयी है और कई गम्भीर रूप से घायल हुये है एवं कई मजरूवों के फ्रैक्चर होना पाया गया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…