Crime

कानपुर : कार्यवाही की धार से संगठित अपराध पर वार

समीर मिश्रा

कानपुर। कानपुर कमिश्नरेट पुलिस द्वारा संगठित अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान एक दौरान थाना रेलबाजार और बर्रा पुलिस ने जुआ खेल रहे जुआरियों को धर दबोच लिया।

बताते चले कि पुलिस द्वारा संगठित अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में थाना रेलबाजार पुलिस ने रामलीला पार्क में 6 अभियुक्तों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार हुए अभियुक्तों के पास से ताश के पत्ते व कुल 4400 रुपये बरामद किये गये।

पकड़े गये अभियुक्तों का नाम रेलबाजार निवासी राजेश, पंकज जायसवाल, दीपक जायसवाल, मोसीन उर्फ बाबीसाहनी, फैश खान, मो0 हनीफ है। थाना बर्रा पुलिस ने यादव मारकेट चौकी क्षेत्र में की गई कार्यवाही में रोहित साहू, आशीष, जीवन प्रकाश, टिंकू सिंह, किशन, महेंद्र कुमार, महेंद्र सिंह, संदीप, विनय को गिरफ्तार किया। उनके पास से 6835 रुपये व ताश के पत्ते बरामद हुए है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts