फारुख हुसैन
लखीमपुर खीरी। लखीमपुर खीरी जिले के दुधवा टाइगर रिजर्व के जंगलों के अंदर से भोजन की तलाश में अक्सर सर्दी के मौसम में वन्यजीव जंगलों से भटक कर रिहायशी इलाकों में पहुंच जाते हैं। जिससे आए दिन वन्य जीव ग्रामीण इलाकों में देखे जाते हैं। एक बार फिर दो शावकों के साथ एक बाघिन के गन्ने के खेतों में देखे जाने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है।
बताते चले कि सर्दी के सीजन में अक्सर दुधवा टाइगर रिजर्व जंगल के जानवर आबादी के पास ग्रामीणों के खेतों में आ पहुंचते हैं। बीते रविवार से पलिया-भीरा रोड पर स्थित अतरिया बड़ागांव के पास स्थित एक खेत में अपने दो शावकों के साथ एक बाघिन आ पहुंची है। जो आबादी के पास शावकों के साथ लगातार देखी जा रही है जिसे देखकर ग्रामीण दहशतजदा हो गये है। फिलहाल, ग्रामीणों ने मामले की सूचना वन विभाग को दे दी है। वन विभाग ने बाघिन व उसके शावकों की सुरक्षा को लेकर कांबिंग शुरू कर दी है। बाघिन देखे जाने के बाद ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की गई है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…