तारिक़ आज़मी
वाराणसी। वाराणसी के कारोबारी हब बने दालमंडी के दुकानदार इस समय एक टप्पेबाज़ महिला की हरकत से परेशान है। रोज़ कोई न कोई दुकानदार इसकी टप्पेबाज़ी की शिकार इस तरीके से हो जाता है कि उसको पता नही नही चलता है कि वह एक धोखाधडी का शिकार ही गया है। दुकानदार शायद अपनी गलती ही समझ कर मामले को रफा दफा कर देता है। यदि किसी दुकानदार ने कभी कुछ कहा तो फिर महिला बवाल काटने की स्थिति में पहुच जाती है।
मामला कुछ इस तरीके से है कि विगत कुछ दिनों से एक महिला दूकान पर खरीदारी करने के लिए आती है। दुकानदार उसके द्वारा दिले गए 2 हज़ार की नोट से पैसे काट कर वापस करता है तो पैसे उस महिला के हाथ में 500 कम पहुच पाते है। दुकानदार जो पैसे गिन कर देता है वह अपनी गलती समझ कर महिला को 500 और भी वापस कर देता है। महिला को अगर किसी दुकानदार ने पैसे पुरे देने की जिद्द किया तो महिला हंगामा करने पर उतारू हो जाती है। कई दुकानदार इसके इस बवाल के शिकार हो चुके है, महिला का खेल आज आखिर पकड में आया तो सच सामने आया। अब सोशल मीडिया पर उस महिला का वीडियो वायरल हो रहा है।
आखिर दुकानदार को झुकना पड़ा और उस महिला को 500 रुपया और दिया। काफी देर दुकानदार भी परेशान था कि उसके गल्ले में तीन नोट थे। फिर एक नोट और गई कहा। आखिर दुकानदार ने अपना सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया। फुटेज में दिखा कि महिला ने हाथो के शाल को आड़ बना कर एक 500 की नोट अपने साडी के नेफे में धीरे से खोंस लिया। और भी हाथो में बचे पैसे दुकानदार के सामने गिना और फिर दुकानदार से 500 रुपया कम होने को लेकर बहस शुरू कर दिया। आखिर दुकानदार को 500 की नोट देनी ही पड़ी।
ये मामला सामने आने के बाद दुकानदारों के बीच ये सीसीटीवी फुटेज आपस में वायरल होने लगा। फुटेज को देख कर अन्य दुकानदार भी उस महिला को पहचान रहे है। कई अन्य दुकानदार भी इस महिला के टप्पेबाज़ी का शिकार हो चुके है। महिला कई अन्य दुकानदारों को अपनी इस हरकत का शिकार बना चुकी है। इसको इत्तेफाक ही कहेगे कि इसके पूर्व इसी दुकानदार हाजी शेरू से ये महिला इस प्रकार की टप्पेबाज़ी कर चुकी है। उस समय दूकान पर लगा सीसीटीवी कैमरा काम नही कर रहा था। इस बार जब वह दुबारा इस टप्पेबाज़ी का शिकार हुवे तो कैमरा काम कर रहा था और फुटेज वायरल हो गई। फुटेज हमारे पास भी सुरक्षित है। मगर महिलाओं के सम्मान के कारण हम उसको प्रकाशित नही कर रहे है। इस फुटेज से काटे गए स्क्रीन शॉट में भी हमने महिला का चेहरा उसकी पहचान को छिपाने के लिए ब्रल कर दिया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…