ए जावेद
वाराणसी। वाराणसी जाम के झाम से निजात ही नही पा रही है। रोज़-ब-रोज़ शहर बनारस जाम के झाम में फंस ही जाता है। इसी जाम के झाम का शिकार हुई आज चौक-गोदौलिया रोड। आज दोपहर में जाम का झाम कुछ इस कदर फंस गया था कि पैदल निकलना तो छोड़े साहब कदम रखने की भी जगह नही थी सड़क पर। चींटी भी बाइक के रफ़्तार से तेज़ चल ले ऐसा जाम सड़क पर लगा हुआ था।
इसके साथ वह खुद बीच सड़क पर लोगो को गाडियों को सही लेन में करने और जाम के झाम से मार्ग को निजात दिलाने के लिए खड़े हो गए। सर्द मौसम में इस मेहनत के कारण उनको जब गर्मी का अहसास हुआ तो उन्होंने अपनी जैकेट भी उतार दिया और जाम को छुडाने में पसीने से तरबतर हो गए। आखिर एक घंटे से अधिक समय तक चली उनकी मेहनत कामयाब हुई और इलाका जाम के झाम से निजात पा सका।
आम नागरिको के सुविधा हेतु एसीपी ने खुद सड़क पर जिस प्रकार उतर कर पसीने बहाये उसकी तारीफों की चर्चा आज पूरा दिन आसपास इलाको में रहा। ट्रैफिक कंट्रोल करते हुवे उनकी तस्वीरे सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है और आम नागरिक उनकी कार्य प्रणाली की प्रशंसा कर रहे है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…