Categories: UP

टली बड़ी घटना : विशालाक्षी भवन की दीवार गिरी चौक थाना परिसर में, एक सरकारी बाइक को हुआ नुक्सान

शाहीन बनारसी

वाराणसी। जनपद के चौक थाना क्षेत्र में एक बड़ी दुर्घटना उस समय घटित हुई, जब थाना परिसर से सटे एक पुराने भवन की दीवार गिर पड़ी। वह तो गनीमत था कि घटना के समय थाना परिसर के उस तरफ कोई भी पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था। मौके पर खड़ी एक सरकारी बाइक पर दीवार का मलबा गिर जाने के कारण बाइक क्षतिग्रस्त हो गई।

घटना के सम्बन्ध में मिली जानकारी के अनुसार, चौक थाना परिसर से सटी हुई बहुमंजिली इमारत विशालाक्षी भवन है। जिसके छत पर एक निजी कंपनी का टावर लगा हुआ है। उक्त टावर की सुरक्षा के लिए थाने परिसर की ओर 15 फीट लम्बी और लगभग 3 फीट ऊँची दीवार थी। भवन के छत पर अक्सर बंदरो का झुण्ड खेल-कूद किया करता है। आज सुबह लगभग 11:00 बजे अचानक टावर की ये दीवार चौक थाना परिसर में गिर पड़ी।

वह तो खैर था कि थाना परिसर के उस हिस्से में घटना के समय कोई भी पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था। अन्यथा किसी बड़ी दुर्घटना से इनकार नहीं किया जा सकता है। अनुमान लगाया जा रहा है कि बंदरो के उछल-कूद के कारण यह दीवार गिर गई होगी। दुर्घटना में कोई भी हताहत नहीं हुआ है। मौके पर खड़ी एक सरकारी फैंटम बाइक पर क्षतिग्रस्त दीवार का मलबा गिर जाने के कारण बाइक बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गई है। अन्य किसी जान-माल की हानि की कोई सुचना नहीं मिल रही है।

pnn24.in

Recent Posts