सरताज खान
गाजियाबाद (लोनी)। व्यापारी की दुकान में अज्ञात बदमाशों द्वारा पिछले 10 दिनों में दो बार चोरी हो जाने के बाद बीती रात एक बार फिर दुकान की दीवार में कुंबल कर लाखों रुपए का सामान चोरी कर ले जाने की घटना को अंजाम देकर मानो बदमाशों ने पुलिस को खुली चुनौती दी है। वहीं दूसरी ओर मंगलवार को घटना की बाबत भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ टीम ने पुलिस क्षेत्राधिकारी को ज्ञापन धमा पुलिस कार्यप्रणाली पर उंगली उठाते हुए घटनाओं का जल्द खुलासा करने के लिए मांग की है।
जो वास्तव में पुलिस की कार्यप्रणाली पर उंगली उठाने जैसी बात है। पीड़ित व्यापारी का आरोप है कि घटनाओं के संदर्भ में स्थानीय चौकी इंचार्ज को बार-बार शिकायत करने के बावजूद उनके द्वारा कोई सुनवाई नहीं की गई। 10 दिनो के अंतराल एक ही दुकान में तीन बार चोरी होना किसी सोची समझी साजिश का नतीजा है। जिसके चलते व्यापारियों के बीच अराजकता का माहौल व्याप्त है और वह पलायन को मजबूर है।
उक्त मामले में सीओ को ज्ञापन सौंपने वाले भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ ने चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसी स्थिति को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा क्योंकि भाजपा व्यापारियों के हित की सोच रखने वाली सरकार है। मामले में तत्काल कार्यवाही करते हुए व्यापारी की सुनवाई करें और बदमाशों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करें ताकि लोनी का व्यापारी अपने आप को सुरक्षित महसूस कर सकें। इस मौके पर जिला सह-संयोजक कालीचरण गर्ग, राहुल सिंघल, विनोद गुप्ता, केके गर्ग डॉ मनोज व अजय गर्ग आदि व्यापारी गण उपस्थित रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…