शाहीन बनारसी
डेस्क। मेरठ में आयोजित सपा-रालोद रैली में उमड़ा जनसैलाब सत्तारूढ़ दल भाजपा के पेशानी पर परेशानी का बल डालने में कामयाब रहा है। मेरठ में दोनों दलों की संयुक्त रैली में उमड़े जन सैलाब को देख कर अखिलेश भी गदगद हो गये। अखिलेश यादव ने इस जनसैलाब को संबोधित करते हुवे कहा कि ऐसा पहली बार है, जब मैं इतना बड़ा जनसैलाब देख रहा हूं। यह जनसैलाब बता रहा है कि इस बार भाजपा का सूरज डूबेगा, यह जनसैलाब बता रहा है कि ये जनता भाजपा को हमेशा के लिए पश्चिम से खदेड़ देगी।
अखिलेश ने कहा कि हवाई जहाज बेच दिये, एयरपोर्ट बेच दिये, रेलवे स्टेशन बेच दिये। हवाई चप्पल वाले को हवाई जहाज में बैठाने का क्या हुआ। आज मोटरसाइकिल चलाना भी भारी हो गया है। भाईचारे को मजबूत करने लिए रालोद-सपा के कार्यकर्ता खड़े हैं। किसानों का बकाया है, किसानों को कहकर जा रहे हैं, चीनी मिल पैसा नहीं दे पा रहे थे। अपने बजट से किसानों को पैसा दिया था। हमारी सरकार बनेगी सरकार भुगतान करेगी, बिजली का बिल आ रहा है तो करंट लग रहा है। बाबा मुख्यमंत्री बिजली कारखाने का नाम नहीं रट पाए हैं। समाजवादी पार्टी व रालोद मिलकर सरकार बनेगी तो गरीब लोगों को बिजली बिल से राहत देंगे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…