उमेश गुप्ता
बिल्थरारोड(बलिया)। भाजपा की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण करने के बाद बेल्थरारोड में गुरुवार को प्रथम आगमन पर छट्ठू राम ने अपने संदेश में कहा कि कांशी राम बताते थे कि इस देश में दो कैडराईज पार्टी हैं, जिसमें बसपा व भाजपा एक विचारधारा वाली पार्टी है। जो राष्ट्र को मजबूत करने वाली पार्टी है। वर्ष 2012 में मैं चुनाव लड़ा था। दो बार से टिकट देने से मुझे इग्नोर किया गया था। इस देश में मोदी व योगी है। जिनसे देश चल रहा है। विश्व मानने को तैयार हो चुका है कि भारत मजबूत हो चुका है।
कहा कि पार्टी के निर्देश पर आज का यह कार्यक्रम तय था। बुधवार को हुई अचानक हेलिकॉप्टर दुर्घटना में सीडीएस बिपिन रावत सपरिवार इस दुनिया में नही रहे। उन्होने रावत को शहीद की संज्ञा देते हुए श्रद्धांजलि अर्पित किया। सपा कांग्रेस के बारे में कहा कि जनता जवाब देगी। एक सवाल के जवाब में कहा कि पार्टी जो निर्णय लेगी वह मुझे स्वीकार होगा।
बलिया सीमा में प्रवेश के साथ ही यह पार्टी यात्रा नही बल्कि शहीद यात्रा के रुप में हो गयी थी। भाजपा के झण्डे के साथ वाहनों का काफिला नगाड़ा बाजे के साथ बेल्थरारोड नगर में प्रवेश किया था। उन्होंने चौकिया मोड़ पर बाबा साहब व चरण सिंह तिराहे पर स्व0 चरण सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। वहीं बेल्थरारोड रेलवे चौराहे पर मानस मंदिर में जाकर देवी देवताओं के दर्शन किया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…