तारिक़ खान
प्रयागराज। जनपद के कोरांव थाना क्षेत्र स्थित अयोध्या गांव के बेलन नदी पर रहस्यमय परिस्थितयों में तीन युवकों की मौत हो गई। मृतक तीन युवको में दो सगे भाई है। तीनो एक ही बाइक पर सवार होकर अनाज बेचने के लिए मध्य प्रदेश के रीवां जिले में हनुमना इलाके में गए थे। घटना वापस लौटते समय देर रात हुई है। पुलिस ने प्रथम दृष्टया इस मामले को दुर्घटना का प्रकरण मान रही है। वही परिजनों ने घटना के बाद जमकर हंगामा काटा। बड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने तीनो शवो को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है।
अनहोनी की आशंका को लेकर रात लगभग 12 बजे मृतकों के पिता पप्पू केशरी परिवार के सोनू, मोनू, शंकर, शिवम के साथ टवेरा वाहन पर सवार होकर बेटों को ढूढने निकल पड़े। अयोध्या गांव स्थित बेलन नदी के पुल पर पहुंचे तो वहां का दृश्य देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। बीच पुल पर आकाश, विकास और कलबा का शव पड़ा दिखा। मृतकों के शव के नजदीक बाइक पड़ी हुई थी। बाइक की हेडलाइट टूटी हुई थी, जबकि बाइक के अन्य समान पर कोई खरोच तक नहीं मिला। शव देख पिता पप्पू केशरी फफक-फफक पडे़।
प्रकरण में एसपी यमुनापार सौरक्ष दीक्षित का कहना है कि प्रारंभिक जांच पड़ताल में यह दुर्घटना प्रतीत हो रही है। मौके पर तीनों की बॉडी बाइक के नीचे दबी हुई मिली है। इनमें से दो के सिर पर चोट है, जबकि एक मृतक के शरीर पर कोई जाहिरा चोट के निशान नहीं मिले हैं। फिलहाल क्योंकि परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं इसलिए तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…