सरताज खान
गाजियाबाद (लोनी)। अंजलि बिहार कॉलोनी में रहने वाले एक युवक ने फाइनेंसर द्वारा जान से मारने व उसकी पत्नी के साथ रात बिताने की धमकी से तंग आकर फांसी लगा कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मौके से मृतक द्वारा हस्ताक्षरित सुसाइड नोट बरामद किया है। जिसमें मृतक ने अपनी आत्महत्या का कारण फाइनेंसर द्वारा प्रताड़ित करना बताया है। पुलिस ने शव को कब्जे में कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
पति द्वारा मना करने पर अजय उसके साथ गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने के अलावा मेरे साथ (मृतक की पत्नी) रात बिताने की बात करता था। जिसके चलते मोहित मानसिक रूप से पीड़ित रहने लगा था। जिसने 1 दिसंबर को भी पैसों का तकाजा किया और नहीं लौटाने पर गाली-गलौज करते हुए मेरे साथ रात बिताने की बात दोहराई। आखिर तंग होकर दोपहर के लगभग 1:30 बजे जब वह किसी काम से घर से बाहर गई हुई थी।
मेरे पति मोहित ने गले में चद्दर बांधकर छत में लगे पंखे की मदद से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिसने इससे पूर्व अजय गुर्जर द्वारा प्रताड़ित करने पर आत्महत्या करने संबंधी सुसाइड नोट छोड़ा है। यही नहीं इसके बाद भी अजय गुर्जर का फोन आने पर जब उसे घटना की जानकारी दी, उसने पैसे लौटाने का दबाव बनाते हुए जान से मारने की धमकी दी है। पीड़िता ने थाने पर लिखित तहरीर देते हुए आरोपी के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही करने की बात कही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…