ए0 जावेद
वाराणसी। आदमपुर थाना क्षेत्र के कजाकपूरा (लाट भैरव) स्थित मकान न0 A34/64 में चलने वाले रुई के कारखाने में सोमवार को रात में एक बार फिर आग लगने से अगल-बगल के रिहाईशी मकानों में अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया था। क्षेत्रीय जनता अब इस रुई के कारखाने के विरोध में आ गई है और एक जनप्रतिनिधि मंडल ने आज नगर आयुक्त से मिलकर इस रुई के कारखाने के खिलाफ शिकायत किया।
क्षेत्रीय नागरिको ने नगर आयुक्त को दिली शिकायतों में आरोप लगाया कि कारखाने का मालिक सुलतान अहमद स्वयं उक्त कारखाने में नहीं रहता है और पुरे मुहल्ले की जान को अपने इस कारोबार से खतरे में डाले हुए है। सड़क पर ही रद्दी रुई और कूड़े का आडम्बर लगए रहता है, जिससे उठने वाले धुल गर्दा से लोगो का स्वास्थ्य ख़राब हो रहा है। वही अक्सर लगने वाली आग से आस-पास के मुहल्ले के लोगो में जान का खतरा बना हुआ है। क्षेत्रीय नागरिको में इस कारखाने के कारण रोष का माहौल है। उन्होंने नगर स्वास्थ्य अधिकारी और चिकित्सा अधिकारी को पत्र लिख कर इस कारखाने के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्यवाही का अनुरोध किया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…