शाहीन बनारसी संग तारिक खान
डेस्क। हेलिकॉप्टर क्रैश में हुए दुर्घटना से सम्बंधित एक बड़ी खबर सामने आ रही है। इस हेलिकॉप्टर दुर्घटना में बिपिन रावत और उनकी पत्नी सहित 13 अन्य लोग की मौत हो गई है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह समेत कई ने सीडीएस समेत जान गंवाने वाले सभी लोगों को श्रद्धांजलि दी है।
दुर्घटना में मरने वालो के नामो को लेकर संशय था। बिपिन रावत के सम्बन्ध में किसी भी प्रकार के किसी भी समाचार की पुष्टि नहीं हो रही थी। शाम 6 बजे के बाद इस हेलिकॉप्टर दुर्घटना में सीडीएस बिपिन रावत की मौत होने का समाचार आ रहा है। इस खबर को अमर उजाला ने भी अपने पेज पर अपडेट किया है।
विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान Mi-17V5 के पायलट थे, जो सीडीएस जनरल बिपिन रावत सहित 14 लोगों के साथ दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। वह 109 हेलीकॉप्टर यूनिट के कमांडिंग ऑफिसर हैं। इस दरमियान आज महाराष्ट्र में नए दरबार हॉल का उद्घाटन समारोह, जिसमें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने वाले थे, अप्रत्याशित परिस्थितियों के कारण रद्द कर दिया गया है। राज्यपाल भरत सिंह कोश्यारी ने बताया कि तमिलनाडु में हुए हेलीकॉप्टर हादसे के मद्देनजर यह फैसला किया गया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…