सरताज खान
लोनी संवाददाता। एक बार स्थगित होने के बाद रविवार को निकलने वाली आम आदमी पार्टी की तिरंगा संकल्प यात्रा में किराए पर बुलाए गए लोगों के बावजूद आयोजक शायद अपेक्षाकृत भीड़ नहीं जुटा पाये हैं। चूंकि तिरंगा संकल्प यात्रा के नाम पर पार्टी प्रत्याशी के लिए यह एक तरह से शक्ति प्रदर्शन था, इसके दृष्टिगत मार्ग को पोस्टर व हार्डिंग से पूरी तरह पाट दिया गया था। मगर संभावनाओं के अनुरूप तिरंगा संकल्प यात्रा में उसके समर्थक दिखाई नहीं दिए। इस दौरान कोरोना को लेकर जारी गाइडलाइन की अनदेखी के साथ-साथ अनुशासनहीनता भी खूब देखने को मिली। पार्टी प्रत्याशी को चुनावी दौड़ में बने रहना है तो इस तिरंगा संकल्प यात्रा से सबक लेकर उन्हे कोई कारगर कदम उठाने ही होंगे।
पार्टी सांसद ने विपक्ष पर लगाये जमकर आरोप
तिरंगा संकल्प यात्रा समापन के मौके पर आप सांसद संजय सिंह ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि उत्तर प्रदेश में उनकी सरकार बनने पर युवकों के लिए 3 हजार का बेरोजगार भत्ता व बहनों के लिए 1हजार रुपए प्रति माह देने की व्यवस्था की जाएगी तथा दिल्ली की तर्ज पर बिजली पानी मुफ्त दिया जाएगा। उन्होंने भाजपा को चंदा चोर बताते हुए कहा कि जो राम के नहीं हो सके वह आपके क्या होंगे। यही नहीं वह मात्र 100 रुपए का थर्मामीटर 13 हजार में खरीदते हैं, दो करोड़ की जमीन 18 हजार में खरीदने की बात करते हैं। भाजपा राज में मिड डे मील के नाम पर बच्चों को नमक-रोटी दी जा रही है। जिन्हें ठंड के समय स्वेटर, जूता, मोजा व बैग भी नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने विपक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि जब कभी भी पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा कोई आंदोलन किया जाता है उन्हें धारा 144 की बात कहकर रोकने का प्रयास किया जाता है। उन्होंने लोगों से कहा कि यदि माताओ बहनों की सुरक्षा चाहिए, किसानों को फसल के दाम चाहिए और गुंडों व जंगलराज से मुक्ति पानी है तो पार्टी प्रत्याशियों को जीता कर आम आदमी पार्टी की सरकार लानी होगी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…