Crime

वाराणसी : बैंक से पैसे निकाल लेकर आ रहे कर्मचारी से घर के बाहर बैग लूट कर भागे बदमाश, लंका पुलिस जुटी जाँच में

ए0 जावेद

वाराणसी। वाराणसी के पुलिस कमिश्नर की सख्त कार्यप्रणाली के बावजूद बदमाशो के हौसले बुलंद है। लंका थाना क्षेत्र के साकेत नगर लेंन नम्बर 2 में घटित आज एक घटना में बैंक से पैसे निकाल कर लेकर आये व्यवसाई के कर्मचारी से घर के बाहर बैग लूट कर बदमाश फरार हो गए है। कितने पैसे की लूट हुई है अभी इसकी जानकारी सामने नहीं आ रही है।

घटना के सम्बन्ध में मिले समाचारों के अनुसार साकेत नगर निवासी व्यवसाई राधेश्याम राय के बेटे कनिष्क की शादी समारोह हेतु तैयारी चल रही है। शादी के खर्च हेतु राधेश्याम के कर्मचारी विजय चितईपुर स्थित बैंक से नगद राशि निकाल कर व्यवसाई के घर वापस आ रहे थे। वह व्यवसाई के घर के बाहर गेट पर जैसे ही पहुचे तभी पीछे से आये एक बाइक पर सवार दो बदमाश उनका बैग लेकर फरार हो गए।

घटना में तीन लाख रुपया लुटे जाने की अपुष्ट जानकारी मिल रही है। घटना की सुचना मिलते ही मौके पर चौकी इंचार्ज पहुच कर घटना से सम्बन्धित साक्ष्य इकठ्ठा करने में जुटे है। राधेश्याम राय चितईपुर में एक निजी विद्यालय का सञ्चालन करते है। पुलिस मामले की जाँच में जुटी है। विस्तृत समाचार प्रतीक्षारत है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts